ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, दुष्कर्म का आरोपी दोषसिद्ध

न्यायालय ने सुनाई 7 वर्ष की सजा, अर्थदंड के साथ पीड़िता को मिलेगा प्रतिकर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना चौबेपुर में दर्ज दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कुल 4,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन कमिश्नरेट द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना चौबेपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0036/2015 (धारा 366, 376 व 506 भादवि) में अभियुक्त राजू पुत्र धनपाल राम, निवासी ग्राम उकथी, के विरुद्ध मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी की गई। इसके फलस्वरूप 9 फरवरी 2026 को अपर सत्र न्यायालय (एफटीसी)-02, जनपद वाराणसी ने सजा का आदेश पारित किया।

न्यायालय ने धारा 376 भादवि में 7 वर्ष का साधारण कारावास व 2,000 रुपये का अर्थदंड, धारा 366 भादवि में 5 वर्ष का साधारण कारावास व 1,000 रुपये का अर्थदंड तथा धारा 506 भादवि में 1 वर्ष का साधारण कारावास व 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

इसके अतिरिक्त अर्थदंड न अदा करने की स्थिति में अभियुक्त को कुल चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा। वहीं, अर्थदंड की 50 प्रतिशत राशि अपील अवधि समाप्त होने अथवा अपील खारिज होने की दशा में पीड़िता को प्रतिकर के रूप में प्रदान की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला