सीटीईटी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ी गई

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही महिला गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में हुआ खुलासा

सिंधोरा (वाराणसी)। सुभाष चंद्र महाविद्यालय, चकरामा (परीक्षा केंद्र–234008) में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रही एक महिला को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना 8 फरवरी 2026 की प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:00 बजे) की है।

परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन मेल नहीं खाने पर संदेह हुआ। हॉलोग्राम आधारित प्रवेश पत्र के आधार पर कक्ष में प्रवेश तो दिया गया था, लेकिन यूआईआरए से सूचना मिलने के बाद गहन जांच की गई। जांच में अनुक्रमांक 234205688 की अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन बार-बार प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो सका।

संदेह के आधार पर महिला स्टाफ और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में पूछताछ की गई। पूछताछ में परीक्षा दे रही महिला ने अपना वास्तविक नाम अंजू यादव बताया और स्वीकार किया कि वह अर्चना यादव के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। उसके पास मिले आधार कार्ड में फोटो तो उसी महिला का था, लेकिन बारकोड गलत होने के कारण सत्यापन नहीं हो पाया।

मामले की सूचना तत्काल सिंधोरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को निगरानी में लेते हुए संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक सहित कक्ष निरीक्षकों और बायोमेट्रिक टीम के सदस्यों ने घटना की पुष्टि की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान