राजातालाब में गोवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

9 जिंदा गोवंश, पिकअप व बाइक बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

राजातालाब (वाराणसी)। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के साथ 9 जिंदा गोवंश बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजातालाब क्षेत्र से गोवंश लादकर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाकर बेचने का धंधा करता था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टोडरपुर के बगीचे के पास से गोवंश लादकर तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना पर राजातालाब प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को धर दबोचा।

मौके से पिकअप वाहन संख्या यूपी 67 बीटी 2915, मोटरसाइकिल संख्या यूपी 63 बीक्यू 8925 तथा नौ जिंदा गोवंश बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर रात के समय गोवंश की तस्करी करते थे। पिकअप वाहन का मालिक संजय मुंडा सिंह और मनुकर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त: बच्चन कुमार गोंड उर्फ लफ्फू गोंड (थाना चोलापुर), अकबर उर्फ टिल्लू (थाना पड़री, मिर्जापुर), एहसान नट (थाना पड़री, मिर्जापुर), दिनेश राजभर (थाना राजातालाब)।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत