राजातालाब में किसान गोष्ठी, उन्नत हाईटेक सब्जी पौधों का वितरण

उद्यान विभाग की योजनाओं पर किसानों को किया गया जागरूक

राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड के जख्खिनी स्थित कृषक उत्पादक एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति के ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश्वर नारायण सिंह ने की, जबकि आयोजन का नेतृत्व कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह ने किया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी सुबाष कुमार ने किसानों को हाईटेक नर्सरी एवं उन्नतशील सब्जी खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि आगामी वर्ष में बागवानी व फूलों की खेती करने वाले किसानों को फिनिशिंग कार्य में विभागीय सहयोग दिया जाएगा। साथ ही छुट्टा पशुओं व नीलगाय से फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में बैरिकेडिंग पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट की जानकारी भी साझा की।

एफपीओ टिकरी के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह ने एफपीओ से जुड़ने के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी के अंत में किसानों को उन्नतशील खेती के लिए खीरा, टमाटर और गोभी के हाईटेक पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में रत्नेश्वर नारायण सिंह, अनूप सिंह, राकेश बिंद, अमरेश्वर नारायण सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, लालती देवी, भूखना देवी, प्यारेलाल पटेल, सुनील कुमार, शिवशंकर पटेल, देवेंद्र नारायण सिंह, विनय कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान