सफाई कर्मचारी से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, 8 ब्लॉकों के कर्मियों का धरना

चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

 

वाराणसी। विकास खंड चोलापुर क्षेत्र की टीसौरा ग्राम सभा में तैनात सफाई कर्मचारी मुन्नर राम के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप सामने आने के बाद पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर विभागीय कर्मचारियों ने चोलापुर थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।

इसके समर्थन में वाराणसी के आठ विकास खंडों से आए सफाई कर्मचारियों ने चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर और त्वरित कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न केवल कर्मचारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा और सम्मान के माहौल को भी प्रभावित करती हैं।

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद भी कर्मचारी कार्रवाई की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

धरना-प्रदर्शन में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आनंद शील अंबेडकर, सचिव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) उपेंद्र कुमार दीक्षित, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार पटेल, आकाश साहनी, प्रशांत कुमार दुबे सहित पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला मंत्री कल्लू पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व जिला मंत्री विजय कुमार भारतीय, चोलापुर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए, ताकि सभी कर्मचारी सम्मान और सुरक्षा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान