मुंगरा बादशाहपुर में अंडरपास व ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने एसडीएम मछलीशहर को सौंपे तीन ज्ञापन, 16 फरवरी को धरना व रेल-रोको आंदोलन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मुंगरा बादशाहपुर में धरना-प्रदर्शन एवं रेल-रोको आंदोलन की अनुमति मांगी है। यह आंदोलन 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से एक ही समय पर तीन अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित है।

पहले ज्ञापन में मुंगरा बादशाहपुर के पूर्वी छोर स्थित पकड़ी गांव में रेलवे विद्युत पोल संख्या 863/13 के पास अंडरपास निर्माण की मांग की गई है। दूसरे ज्ञापन में नीलांचल एक्सप्रेस एवं अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर कराए जाने की मांग रखी गई है। वहीं तीसरे ज्ञापन में मंन्थरपुर–इटहरा गांव में रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग शामिल है।

जज सिंह अन्ना ने बताया कि आंदोलन के तहत पकड़ी गांव में लगभग 300 आंदोलनकारी तथा मंन्थरपुर–इटहरा गांव में करीब 150 आंदोलनकारी भाग लेंगे। इसके साथ ही मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आंदोलनकारी रेल-रोको आंदोलन के तहत टहलते नजर आएंगे। यह तीनों आंदोलन एक ही दिन और एक ही समय पर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पकड़ी गांव में करीब 2000 छात्र साइकिल से चार रेलवे लाइनों को पार करते हैं, जिनमें अधिकांश नाबालिग हैं। ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा औद्योगिक मजदूर, सब्जी मंडी से जुड़े किसान, क्रेता-विक्रेता और बाजार के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।

जज सिंह अन्ना ने यह भी कहा कि मुंगरा बादशाहपुर को अमृत भारत स्टेशन का दर्जा मिला है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग है कि नीलांचल एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव यहां अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे