दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदार ने लगाई आग, हालात तनावपूर्ण

सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई में हंगामा, कई हिरासत में, पुलिस बल तैनात

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान सोमवार को एक दुकानदार ने पेट्रोल छिड़ककर अपनी दुकान में आग लगा दी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

नगर निगम द्वारा दालमंडी में 21 मकानों को जर्जर घोषित कर पहले ही नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को आलोक कुमार (एडीएम सिटी) और गौरव बंसवाल के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की और अधिकारियों से तीखी बहस हुई।

दुकानदारों का आरोप है कि बिना समुचित सर्वे के भवनों को जर्जर घोषित किया गया और जवाब देने के बावजूद ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि हालिया निर्माण व तोड़फोड़ के चलते इमारतें बेहद संवेदनशील हो गई थीं, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण में मुआवजे का प्रावधान नहीं है, हालांकि जमीन का स्वामित्व प्रभावित लोगों के पास रहेगा।

डीसीपी ने बताया कि आग लगाने वाले अराजक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। स्थिति को देखते हुए मौके पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। फिलहाल दालमंडी में हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला