सड़क दुर्घटना में होमगार्ड का जवान गम्भीर रूप से घायल

चौबेपुर/चिरईगांँव उमरहाँ स्थित गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे उमरहाँ बाजार से पहले पुलिया के पास बाइक सवार होमगार्ड रेजीमेंटल नंबर 2408 होमगार्ड कम्पनी चिरईगांँव का जवान रुस्तम अली खाँ उम्र 52 वर्ष पुत्र अहमद अली निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वह अपनें किसी कार्य को लेकर शहर की ओर जा रहा था। उमरहाँ बाजार पुलिया के पास सड़क पर टहल रहे निराश्रित गोवंशों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गयी। रोड किनारे रखी सीमेंट की पाइप में बाइक तेज रफ्तार से जा टकरायी। जिससे होमगार्ड रूस्तम अली खाँ गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस समय उसकी तैनाती चौबेपुर थाने पर बताई जाती है। सूचना पर पहुचीं चौबेपुर पुलिस व होमगार्ड के जवान, घायल जवान को पीएचसी चिरईगांँव पहुचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। वहां पंडित दीनदयाल से बीएचयू ट्रामा सेन्टर के लिये रेफर कर दिया। जहाँ उनकी हालत चिन्ता जनक बतायी गयी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान; 68 गैर-जमानती वारंटी और 7 वांछित आरोपी दबोचे गए     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर…

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    लूटी गई 4 किलो चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद; मध्य प्रदेश के दोनों आरोपी कई राज्यों में दर्जनों मामलों में वांछित   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा