भंदहांँ कलां में हुआ किसान पाठशाला का आयोजन

चौबेपुर/वाराणसी क्षेत्र के भंदहांँ कलां ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान पाठशाला के पहले दिन बुधवार को किसानों को प्राकृतिक खेती पर बिस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। मास्टर ट्रेनर/खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के चार सिद्धांतों पर चर्चा करते हुये बताया कि एक देशी गाय से 30 एकड़ प्राकृतिक खेती संभव है। आवश्यकता है तो सिर्फ जागरूकता के साथ प्राकृतिक खेती को अपनाने की।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर ने किसानों को देशी गाय के गोबर व गोमूत्र के प्रयोग से तैयार होने वाले जीवामृत, वीजामृत, घनजीवामृत के निर्माण एवं प्रयोग विधि सहित फसल अवशेष प्रबंधन,रवी मौसम में तिलहनी व दलहनी फसलों की आधुनिक खेती व कृषि विभाग की ओर से रवी फसलों के बीजों पर मिलने वाले अनुदान पर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भंदहांँ कलां की ग्राम प्रधान कुसुम देवी ने किसानों से खेती की नवीनतम तकनीकों को अपनाने की अपील की।इस दौरान-अभिषेक यादव, कैलाश यादव, रामराज, लालमनि, देवमत्ति देवी, विनोद, रोहित सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के हड़िया डीह में सुभाष झां, रामपुर चंद्रावती में पंकज भास्कर, छित्तमपुर में नीतीश कुमार ने किसान पाठशाला का संचालन किया।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान