मदरसा बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

सहायक केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश

जौनपुर। जिले में संचालित उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, वाराणसी ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुई हैं। इसी क्रम में सोमवार को उप निदेशक विजय प्रताप यादव द्वारा जौनपुर जनपद के मझगवा कला स्थित परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक केंद्र व्यवस्थापक इद्रीश अहमद खान परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए थे। इस लापरवाही को परीक्षा की निष्पक्षता और सुचिता के साथ गंभीर खिलवाड़ मानते हुए उप निदेशक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेशित किया कि संबंधित सहायक केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उप निदेशक विजय प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE…

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    लोहता के भरथरा तिराहे के पास मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा     SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण