तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी कार को मारी टक्कर

चौबेपुर के सन्दहाँ में सड़क हादसा, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सन्दहाँ गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही पिकअप ने पीछे से खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. संजीव कुमार सिंह, निवासी राम शंकर नगर कॉलोनी, शिवपुर, अपनी कार से आशापुर से सन्दहाँ की ओर जा रहे थे। बजरंग नगर कॉलोनी बोर्ड के पास डिवाइडर से एक डिजायर कार के मुड़ने के कारण उन्होंने आगे खड़ी सेलेरियो कार को देखकर अपनी गाड़ी रोक दी।

 

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उनकी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार आगे खड़ी सेलेरियो से जा टकराई। इस घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

 

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक आजाद प्रताप यादव (निवासी रामपुर पतारी, हरदासपुर कला, गाजीपुर) मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी और पुलिस के पहुंचने तक चालक को रोके रखा।

सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    रमेश चौधरी ने समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का किया आह्वान, अजगरा में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई आवाज   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    रेल मंडल कार्यालय में तिरंगा वितरण, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान