बाउंड्री तोड़कर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार दहशत में

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मोलनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित रामजी यादव की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त के आदेश से नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी लालू गिरि अपने अज्ञात साथियों के साथ 26 जनवरी 2026 की रात चोरी-छिपे आया और मोलनापुर स्थित उसके प्लॉट की बाउंड्री वाल गिरा दी। जब इसका विरोध किया गया तो गाली-गलौज करते हुए जमीन छोड़ देने और जान से मारने की धमकी दी गई।

रामजी यादव के अनुसार, उसने लगभग दो वर्ष पहले अपनी पत्नी विद्या देवी के नाम से मोलनापुर और चन्द्रावती मौजा में भूमि क्रय की थी। उसी जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से यह कार्रवाई की गई।

घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, सत्येंद्र सिंह पिंटू ने कहा—तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)।…

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने प्रशासन से की पहल की अपील, बोले—शहीदों की स्मृति को राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ना जरूरी   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। आजादी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद