तिलभाण्डेश्वर महादेव से निकली भव्य शिव बारात, हर-हर महादेव से गूंजा काशी

ऊंट-घोड़े, अघोरी और भूत-प्रेत झांकियों ने मोहा मन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी में आस्था और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार दोपहर 12 बजे तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शिव बारात निकली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर शिवमय हो उठा।

शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, सपेरे, मदारी, अघोरी समूह, भूत-प्रेतों की झांकियां, राधा-कृष्ण की सजीव प्रस्तुति तथा दिव्यांग कलाकारों की टोली विशेष आकर्षण रही। डमरू साधकों के निनाद और ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजते “हर-हर महादेव” के उद्घोष ने मार्ग को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा पाण्डेय हवेली, देवनाथपुरा, पाण्डेय घाट, राजाघाट, मनसरोवर घाट, चौकीघाट, केदारघाट, सोनारपुरा चौराहा, हरिश्चन्द्र घाट, हनुमान घाट, चेतसिंह किला और शिवाला मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलवर्षा कर स्वागत किया तथा कई स्थानों पर खान-पान के स्टॉल लगाए गए। बंगाली टोला चौराहे पर महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से परछन कर बाबा का अभिनंदन किया।

इस वर्ष शिव बारात में 35 लाग विमान शामिल रहे, जिनमें पांच ऊंट, 21 घोड़े और आठ अन्य वाहन रहे। समिति के रामबाबू यादव, संजीव सिंह, पूजा यादव, भईयालाल सिंह, विजय प्रजापति, मन्नालाल विश्वकर्मा, मीना मुखर्जी, चन्द्रनाथ मुखर्जी (पार्षद) और राजेश यादव (पार्षद) सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्था में सक्रिय रहे।

शिव बारात के उपरांत 16 फरवरी को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 18 फरवरी को बाल कलाकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 49वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    लायन पिंकू अग्रहरि ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर सेवा कार्यों को विस्तार देने का लिया संकल्प, नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता एवं सेवा की शपथ     रिपोर्ट:…

    खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : आशा यादव

    महादेव संजीवनी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। महादेव संजीवनी पब्लिक स्कूल, राजपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 49वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 49वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : आशा यादव

    खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : आशा यादव

    15 अगस्त केवल तारीख नहीं, आजाद भारत के संघर्ष और संकल्प की तस्वीर : प्रकाश जायसवाल

    15 अगस्त केवल तारीख नहीं, आजाद भारत के संघर्ष और संकल्प की तस्वीर : प्रकाश जायसवाल

    आयर बाजार में 30 अगस्त को होगा धोबी महासम्मेलन

    आयर बाजार में 30 अगस्त को होगा धोबी महासम्मेलन

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस