लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 49वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न

लायन पिंकू अग्रहरि ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर सेवा कार्यों को विस्तार देने का लिया संकल्प, नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता एवं सेवा की शपथ

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 49वां अधिष्ठापन समारोह हिन्दुस्तान होटल, वाराणसी में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायन उदय चंदानी, उद्घाटन अधिकारी लायन सौरभ कांत तथा मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष ने अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 125 से अधिक सेवा कार्य किए गए। इनमें खिचड़ी एवं फल वितरण, साड़ी वितरण, सावन माह में श्रद्धालुओं की सेवा, चिकित्सा शिविर तथा वृक्षारोपण जैसे जनसेवा के कार्य प्रमुख रहे।

 

मुख्य अतिथि लायन उदय चंदानी ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल विश्व की प्रमुख सेवा संस्थाओं में से एक है। संस्था के सदस्य सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचकर समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लायंस इंटरनेशनल लगभग 210 देशों में लाखों सदस्यों के माध्यम से सेवा गतिविधियां संचालित कर रहा है और प्राकृतिक आपदाओं सहित विभिन्न परिस्थितियों में राहत एवं सेवा कार्यों में योगदान देता है। उन्होंने लायंस जैसी सेवा संस्था का सदस्य होना गौरव की बात बताया।

 

समारोह के दौरान कई नए सदस्यों को लायंस क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। लायन उमेश चंद्र कक्कड़ (VDG प्रथम) ने नवसदस्यों को लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्हें दीक्षा एवं शपथ दिलाई।

 

अधिष्ठापन अधिकारी लायन दीपक अग्रवाल एवं पूर्व गवर्नर लायन प्रकाश जी अग्रवाल की ओर से विशेष रूप से तैयार म्यूजिकल थीम एवं कैंडल समारोह के बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई।

 

“ज्योत से ज्योत जलाते चलो” की भावपूर्ण प्रस्तुति के बीच लायन पिंकू अग्रहरि ने अध्यक्ष, लायन अशोक मौर्या ने महामंत्री तथा लायन सुनील केसरी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। लायन डॉ. संजय गुप्ता, संजय अग्रहरी, कमलेश जिंदल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं सेवा की शपथ ली।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पिंकू अग्रहरि ने कहा कि क्लब द्वारा पूर्व में संचालित सभी सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए सत्र में सेवा कार्यों की श्रृंखला को और व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही सरकारी, डिस्ट्रिक्ट एवं लायंस इंटरनेशनल के सेवा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

 

उद्घाटन अधिकारी लायन सौरभ कांत ने क्लब की सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता लायन प्रकाश जी अग्रवाल ने कहा कि लायंस का मूल मंत्र ‘सेवा’ है और डिस्ट्रिक्ट के हजारों सदस्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं।

 

समारोह में लायन मो. अमान, लायन अजातशत्रु सिंह, चंद्रकांत सिंह, ज्योति प्रकाश, शिवकुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। समय से क्लब शुल्क जमा करने वाले सदस्यों को कोषाध्यक्ष लायन सुनील केसरी ने पुरस्कृत किया।

 

मंचासीन अतिथियों एवं विशिष्ट विभूतियों को अंगवस्त्रम, माला एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभनाथ सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लायन अजातशत्रु सिंह ने किया। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पिंकू अग्रहरि ने सभा के समापन की घोषणा की।

 

सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ लायंस क्लब वाराणसी गंगा ने अपने 49वें अधिष्ठापन समारोह के माध्यम से नए सेवा सत्र का शुभारंभ किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान