खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : आशा यादव

महादेव संजीवनी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। महादेव संजीवनी पब्लिक स्कूल, राजपुर बहुरिया के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, कबड्डी, रस्साकशी और गोला फेंक सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

 

कार्यक्रम में आशा यस-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं संस्था मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य तथा जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सर्वेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता में महादेव संजीवनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि आशा यादव ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो एवं अन्य पुरस्कार भी दिए गए।

 

इस अवसर पर आशा यादव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, जबकि खेलकूद उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षा और खेल का संतुलन बच्चों को स्वस्थ एवं सफल जीवन की दिशा में आगे बढ़ाता है।

 

उन्होंने कहा कि नियमित खेलकूद से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, स्टेमिना बढ़ता है तथा मोटापे जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा पढ़ाई के दबाव और तनाव को कम करने में भी खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विजय मौर्य ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। खेलों के माध्यम से बच्चों में सहयोग की भावना विकसित होती है और वे एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना सीखते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार, उपप्राचार्य शिवा यादव सहित शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं