15 अगस्त केवल तारीख नहीं, आजाद भारत के संघर्ष और संकल्प की तस्वीर : प्रकाश जायसवाल

जायसवाल क्लब के ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और युवा शक्ति का संदेश; समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जायसवाल क्लब की ओर से वाराणसी स्थित कैंट विधानसभा कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया। क्लब के राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित क्लब सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

महिलाओं ने सामूहिक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

 

मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि देशवासियों को जिस स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस लेने का अवसर मिला है, उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जायसवाल क्लब समाज कल्याण के साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

क्लब के प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक संघर्ष और आजाद भारत की तस्वीर है, जब देश ने सदियों की गुलामी की बेड़ियां तोड़कर स्वतंत्रता की पहली सांस ली थी।

उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जायसवाल क्लब देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारतीय युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी से राष्ट्र और समाज के हित में आत्ममंथन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

 

महानगर अध्यक्ष अजय जायसवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र एवं संप्रभु भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने महान इतिहासकार एवं विद्वान डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई।

 

समारोह के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति भानु जायसवाल, पीयूष जायसवाल (बैंक मैनेजर, HDFC), विकास जायसवाल (सिल्क बनरसिया), लक्ष्मी नारायण जायसवाल, राजेश जायसवाल, मुरली मनोहर, राजकुमार जायसवाल, बेचन जायसवाल, भरत जायसवाल, अजय जायसवाल, माला जायसवाल, कमलेश जायसवाल, रीचा जायसवाल, जया जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, पूनम जायसवाल, रूमा जायसवाल, बाबू जायसवाल, जीतचंद्र जायसवाल और चंद्रप्रकाश जायसवाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में कैंट विधानसभा अध्यक्ष हेमन्त जायसवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेश जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं