मणि मंदिर में महाकाल भस्म आरती, 25 क्विंटल ठंडई व 21 हजार केले का भोग

नर्वदेश्वर महादेव का दिव्य श्रृंगार, भजनों से शिवमय रहा पूरा परिसर

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर (धर्मसंघ परिसर) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में देव विग्रहों को 25 क्विंटल ठंडई और 21 हजार केले का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर में स्थापित 111 नर्वदेश्वर शिवलिंग, द्वादश स्फटिक शिवलिंग, पारदेश्वर शिवलिंग सहित श्रीराम दरबार, माँ अन्नपूर्णा, प्रथमेश गणेश, भगवती दुर्गा और राधा-कृष्ण के विग्रहों का दिव्य श्रृंगार किया गया। मुख्य मंडप में स्थित पाँच फीट के विशाल नर्वदेश्वर शिवलिंग का महाकाल रूप में अलौकिक श्रृंगार हुआ, जिसके बाद पुजारी राजीव लोचन ने भव्य भस्म आरती उतारी। प्रातः 4 बजे मंगला आरती के साथ पट खुला और रात्रि तक चारों पहर पूजन-अर्चन चलता रहा।

सायंकाल जबलपुर से आए भजन गायक डॉ. राम सरकार ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को शिवमय बना दिया, तबले पर शक्ति ने संगत की। समस्त आयोजन धर्मसंघ महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान