फूलपुर पुलिस ने 18 पाउच अवैध देशी शराब संग एक गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कठिरांव, अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नयेपुर के पास अवैध शराब बेचते हुए काशी गुप्ता (42 वर्ष) पुत्र नारायण गुप्ता, निवासी कादिराबाद थाना सकलडीहा जनपद चंदौली को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 14 पाउच विंडीज लाइम व 4 पाउच ग्लोबल ब्लैक समेत कुल 18 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मामले में थाना फूलपुर पर मुकदमा संख्या 0051/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नयेपुर स्थित देशी शराब के ठेके के खुलने से पहले शराब लाकर अधिक कीमत पर बेचता था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं