आयर बाजार में 30 अगस्त को होगा धोबी महासम्मेलन

बिरहा गायक दिनेश यादव की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण का केंद्र, आयोजक रमेश कनौजिया उर्फ चौधरी ने जनसंपर्क कर दी कार्यक्रम की जानकारी

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के आयर बरियासनपुर, चौबेपुर में आगामी 30 अगस्त को धोबी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कोऑपरेटिव के बगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में किया जाएगा। सम्मेलन में आयर निवासी बिरहा गायक दिनेश यादव अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

कार्यक्रम के आयोजक रमेश कनौजिया उर्फ चौधरी ने 16 अगस्त को क्षेत्र में जनसंपर्क कर सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। बिरहा गायक दिनेश यादव की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहेगी।

 

रमेश कनौजिया उर्फ चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े प्रयासों में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

सम्मेलन के मुख्य अतिथि चिंतामणि, पूर्व निदेशक, शासन उत्तर प्रदेश एवं बहुजन भारत के महासचिव होंगे। आयोजक के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों से आगामी मिशन 2027 को लेकर भी संवाद किया जाएगा।

 

जनसंपर्क के दौरान रमेश कनौजिया उर्फ चौधरी राजा तालाब स्थित सतगुरु रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उन्होंने सचिन विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर खुशी साझा की।

 

इस अवसर पर अनिल पाल, दिनेश यादव, आनंद यादव, गुड्डू (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, आराजी लाइन सेक्टर नंबर 7) एवं योगेश यादव सहित कई साथी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं