महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. विश्वभूषण मिश्र की अगुवाई में फलाहार वितरण, गूंजा हर-हर महादेव

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला। भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं का मंदिर प्रशासन ने भव्य स्वागत किया।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. विश्वभूषण मिश्र ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। फूल बरसते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। भक्तों ने इस स्वागत को अपने जीवन का यादगार क्षण बताया।

महाशिवरात्रि व्रत को ध्यान में रखते हुए धाम में फलाहार वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई। दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फलाहार प्रदान किया गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर प्रशासन की इस सेवा व्यवस्था ने श्रद्धालुओं के मन में धाम के प्रति आस्था और विश्वास को और सुदृढ़ किया तथा काशी में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं