मार्कण्डेय धाम मार्ग पर अवैध पार्किंग वसूली का आरोप, विरोध करने पर बाइक क्षतिग्रस्त

रसीद मांगने पर छात्र से विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर मार्ग पर अवैध पार्किंग कर जबरन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले कुछ स्थानीय लोग बिना रसीद दिए दर्शनार्थियों से पार्किंग शुल्क ले रहे थे।

रविवार सुबह चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी निवासी छात्र साजन कुमार दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जब पार्किंग शुल्क की रसीद मांगी और वसूली का विरोध किया तो कथित तौर पर मौजूद युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और स्थानीय पुलिस को शिकायत दी।

घटना के दौरान वसूली कर रहे युवकों ने कथित रूप से इसे कैथी चौकी प्रभारी के आदेश पर चलने की बात कही, हालांकि चौबेपुर पुलिस ने ऐसे किसी आदेश से अनभिज्ञता जताई है।

पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कराने की बात कही है। घटना को लेकर मेले में आए श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा बनी रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं