मार्कण्डेय महादेव धाम में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पाठक परिवार की ओर से सेवा, जलाभिषेक के बाद भक्तों ने पाया पुण्य लाभ

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। महाशिवरात्रि के अवसर पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर प्रांगण में चिरईगांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पाठक, उनके पति समाजसेवी एवं वरिष्ठ सपा नेता अवधेश पाठक तथा पुत्र सौरभ पाठक की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे दिन श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद लेते रहे और बाबा के दर्शन कर अपने-अपने घरों को रवाना होते रहे। आयोजन में अखिलेश पाठक सहित कई युवाओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया।

भक्तों ने सेवा भावना की सराहना करते हुए आयोजन को पुण्यदायी बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां स्थित एचजी…

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने दीं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां, मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी दयापूर्ण नंदा ने राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    राजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    राजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ से सम्मान

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ से सम्मान