कुटुम्ब से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण : मोहन भागवत

संघ शताब्दी वर्ष पर गोरखपुर में कुटुम्ब स्नेह मिलन, परिवार को संस्कारों का प्रथम विद्यालय बताया

 

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोरखपुर विभाग द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महानगर के 20 नगरों, चौरी-चौरा और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता, विभाग-प्रांत पदाधिकारी, प्रवासी स्वयंसेवक तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि परिवार केवल एक छत और चारदीवारी से नहीं बनता, बल्कि अपनत्व के रिश्तों से बनता है। अगली पीढ़ी को सामाजिक बनाने की पहली इकाई कुटुम्ब है, जहां व्यक्ति समाज में रहने की शिक्षा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता अपनेपन पर आधारित संबंध हैं, जबकि पश्चिमी देशों में संबंध अधिकतर औपचारिक होते हैं।

उन्होंने परिवार को सामाजिक शिक्षा, आर्थिक गतिविधियों और संस्कृति के पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरण का केंद्र बताते हुए कहा कि कुटुम्ब का आधार माता होती है, जो संस्कारों की पहली गुरु है। समाज और राष्ट्र की मजबूती परिवार से ही संभव है। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रहित के लिए त्याग की भावना भी परिवार से ही विकसित होती है।

सरसंघचालक ने कहा कि समाज परिवर्तन का मार्ग भी परिवार से होकर जाता है। स्वयंसेवकों को अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए और वर्ष में दो-तीन बार कुटुम्ब मिलन आयोजित कर संवाद बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, मातृभाषा के प्रयोग और पारंपरिक जीवनशैली पर भी उन्होंने जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ तथा समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। मंच पर प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, विभाग संघचालक शेषनाथ जी उपस्थित रहे। विभाग कार्यवाह संजय जी ने अतिथि परिचय कराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान