जौनपुर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू

अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, सप्ताह में तीन दिन मिलेंगी सेवाएं

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू हो गई हैं। मेडिसिन विभाग में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनन्द सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही ओपीडी प्रारंभ कर दी, जिससे जनपद के हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी और महंगे निजी अस्पतालों का सहारा कम लेना पड़ेगा।

प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल ने बताया कि संस्थान लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहा है और अब कार्डियोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. ए.ए. जाफरी ने कहा कि नियमित कार्डियोलॉजिस्ट मिलने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ होगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. आनन्द सिंह के जुड़ने से मेडिसिन विभाग की ओपीडी और सशक्त होगी तथा मरीजों को समयबद्ध इलाज मिलेगा। डॉ. आनन्द सिंह ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा उनकी प्राथमिकता है। वे प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नियमित ओपीडी में मरीजों का परीक्षण व परामर्श करेंगे, जबकि अन्य दिनों में शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य देखेंगे।

इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. मुदित चौहान, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. अक्षय कुमार सहित चिकित्सक, कर्मचारी और मरीज उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान