गंगा तट पर महाशिवरात्रि महोत्सव, आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का संदेश

पंचमुखी महादेव का पूजन-अर्चन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

प्रयागराज । महाशिवरात्रि एवं माघ मेले की पूर्णाहुति पर गंगा तट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन और सेवा के माध्यम से सनातन परंपरा की गरिमा को अनुभव किया। इस अवसर पर नमामि गंगे के सह संयोजक काशी प्रांत राजेश शर्मा ने कहा कि गंगा और शिव भारतीय संस्कृति के आधार हैं और इनके माध्यम से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों का संदेश प्रसारित होता है।

कार्यक्रम में श्री पंचमुखी महादेव का विधि-विधान से श्रृंगार एवं पूजन हुआ। पंडित दिव्यांश शर्मा ने भव्य आरती संपन्न कराई, जबकि संरक्षक कात्यायनी देवी व श्रीमती रोहिणी ऋषि शर्मा के सहयोग से भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और चंदन अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया।

पौराणिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि सृष्टि के आरंभ से ही शिवलिंग पूजन की परंपरा रही है और महाशिवरात्रि की रात्रि में भगवान शिव का विशेष निवास माना जाता है। इसी आस्था के साथ लाखों तीर्थयात्रियों ने संगम स्नान कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।

इस अवसर पर धर्मयात्रा महासंघ के पं. शैलेश शुक्ल, गुजरात से आए अजय भाई दवे, हर्षिल गोहिल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी आध्यात्मिक धरोहर से जुड़ने का अवसर देते हैं और समाज को एकता, सद्भाव व सेवा का संदेश प्रदान करते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान