बरसठी ब्लॉक में पारदर्शिता की पहल, बीडीओ खुद कर रहीं विकास कार्यों की निगरानी

घटिया निर्माण पर नोटिस व कार्रवाई, गुणवत्ता सुधार से बढ़ा जनता का भरोसा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बरसठी विकास खंड इन दिनों चर्चा में है। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग के नेतृत्व में क्षेत्र में चल रहे निर्माण और जनकल्याणकारी कार्यों की सख्त निगरानी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार किसी भी कार्य की शिकायत मिलते ही बीडीओ स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करती हैं। घटिया निर्माण, अधूरे कार्य या मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार, प्रधान, जेई व सेक्रेटरी के खिलाफ जांच बैठाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

हाल के दिनों में कई ग्राम पंचायतों में सड़क, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण और मनरेगा कार्यों की औचक जांच की गई। तकनीकी मानकों की बारीकी से पड़ताल कर जहां खामियां मिलीं, वहां जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया।

बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ कार्य कराना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि मानकविहीन कार्य की सूचना तुरंत कार्यालय को दें।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई से जवाबदेही बढ़ी है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस पहल को सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान