विधानसभा में कुपोषण मुद्दे पर सरकार घिरी, विधायक रागिनी सोनकर का तीखा प्रहार

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹30 हजार मानदेय देने की मांग, मातृशक्ति पर टिप्पणी को लेकर भी घेरा

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की नीतियों और प्रदेश में बढ़ते कुपोषण व एनीमिया के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सदन में आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे, गर्भवती महिलाएं और किशोरियां आज भी कुपोषण और एनीमिया से जूझ रही हैं।

सदन में बोलते हुए उन्होंने मातृशक्ति को लेकर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां सत्ता पक्ष महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है, वहीं समाजवादी विचारधारा महिलाओं को ‘माँ’ का सम्मान देती है। उन्होंने विभागीय मंत्री से पूछा कि सरकार माताओं और बच्चों की समस्याओं को क्यों नजरअंदाज कर रही है।

महंगाई का मुद्दा उठाते हुए डॉ. सोनकर ने कहा कि चना 80 रुपये किलो और दूध 66 रुपये लीटर होने के बावजूद सरकार एक बच्चे के पोषण के लिए मात्र 8 रुपये और गर्भवती महिला के लिए 9 रुपये का मानक तय किए हुए है। उन्होंने सवाल किया कि इतनी कम राशि में 600 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार से मांग की गई कि उन्हें 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, स्थायी नियुक्ति, रिटायरमेंट योजना और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाए।

डॉ. सोनकर ने कहा कि जब तक पोषण बजट को महंगाई के अनुरूप नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाना संभव नहीं

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान