20 बनवासी परिवारों को मिली मुख्यमंत्री आवास की चाबी

चकिया में बनी पहली मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का भव्य उद्घाटन व गृह प्रवेश

 

चकिया (चन्दौली)। सामाजिक समरसता और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2025–26 के अंतर्गत चंदौली जिले के चकिया खंड विकास क्षेत्र की दिरेहु ग्राम पंचायत में पहली मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का निर्माण पूर्ण हुआ। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जनजाति विकास राज्य मंत्री संजीव गोड़ और क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने संयुक्त रूप से 20 बनवासी परिवारों को आवास की चाबी सौंपी।

कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार व आरती के साथ लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि जीरो पॉवर्टी कॉलोनी बनवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बनेगी, जिससे उन्हें एक ही स्थान पर रोजगार और बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी। विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि बनवासी समाज के उत्थान के लिए अलग बजट के माध्यम से यह परियोजना तैयार की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने जानकारी दी कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इस कॉलोनी में आवास के साथ 16 सरकारी योजनाओं को समाहित किया गया है, जिनमें बिजली, जल जीवन मिशन से पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, बेहतर जल निकासी, पक्की सड़कें और उज्ज्वला योजना शामिल हैं। लाभार्थियों ने नए पक्के घर पाकर खुशी जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण