निपुण भारत मिशन पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर जोर

चकिया व बरहनी ब्लॉक ने निपुण असेसमेंट में पाया शीर्ष स्थान

 

चकिया (चंदौली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र चकिया पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन, स्कूल कायाकल्प, बालिका शिक्षा और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि विकसित भारत का सपना मजबूत प्राथमिक शिक्षा से ही साकार होगा। उन्होंने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के तीनों विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने जानकारी दी कि निपुण असेसमेंट में जनपद चंदौली के अंतर्गत चकिया और बरहनी ब्लॉक ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए विकास कार्यों का ग्राम प्रधानों द्वारा पुनः निरीक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि विद्यालयों का बुनियादी ढांचा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रकाश गुप्ता, आशु गुप्ता, संतोष सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, रामलाल यादव, जितेंद्र राय, बादल सोनकर, राजेश पटेल, एआरपी संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिजवान अली, अजय कुशवाहा, चंद्रकिरण, अशोक प्रजापति, प्रदीप जैसल, ख्यालचंद्र मौर्य, अजीत मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन बाबूलाल ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति