सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

वीपीएन और फर्जी ई-मेल से भेजे थे पांच धमकी भरे मेल, प्रेम प्रसंग में रंजिश निकला कारण

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन के पेड वर्जन और अलग-अलग वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल कर जिला जज के सरकारी ई-मेल पर धमकी भरे संदेश भेजे थे।

17 फरवरी 2026 को भेजे गए पांच ई-मेल में आरोपी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से एक लाख रुपये भेजने की मांग की थी। अन्यथा न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। मामले में थाना लाइन बाजार जौनपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच एटीएस को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर विशाल रंजन पुत्र हीरालाल निवासी बक्शपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ का नाम सामने आया। एटीएस टीम ने उसे सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हा बाबा नरौली स्थित किराए के कमरे से गिरफ्तार किया। तलाशी में पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड और चार सिम कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग की रंजिश में उसने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर धमकी दी थी, ताकि लड़की के मंगेतर पक्ष को पुलिस कार्रवाई में फंसाया जा सके। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन