तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक समारोह धूमधाम से सम्पन्न

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि ने आर्थिक सहयोग का दिया आश्वासन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य भवन स्थित मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में रविवार को संस्थापक समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह (पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र) एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर किया।

सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत की।

 

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए निर्धन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा तिलकधारी मेधा पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

समारोह में विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति के सदस्य तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन