तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

दुकान जा रहे 29 वर्षीय मनोज की मौके पर गई जान, परिवार में मचा कोहराम

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चन्दवक जय। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कनौरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात कार की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कनौरा गांव निवासी सहेंद्र राम का 29 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साइकिल से कंजहित बाजार स्थित अपनी सिलाई की दुकान जा रहा था। गांव के पोखरे के समीप आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनोज चार भाइयों प्रहलाद, मनीष व मुकेश में दूसरे नंबर पर था। उसके पीछे 14 माह का मासूम पुत्र शिवांश है, जबकि पिता सहेंद्र राजगीर का कार्य करते हैं। हादसे के बाद पत्नी सोनी, मां गिरजा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन