24 घंटे में शुभम हत्याकांड का खुलासा

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों ने रची थी साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला की रविवार को हुई चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को रसुलहा भीटा के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

क्रिकेट खेलने का विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार शनिवार को शुभम शुक्ला और मंगरमू गांव निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद से नाराज होकर विकास ने अपने साथियों — सौरभ उर्फ चंदर यादव (बाल अपचारी), सुमित उर्फ छोटू, सचिन पटेल (निवासी रसुलहा) और अनुज पटेल (निवासी पुरईपुर) — के साथ मिलकर रविवार को साजिश रची।

आरोपियों ने शुभम को गांव के बगीचे में बुलाया और वहां पहुंचते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम कुछ दूर तक भागा लेकिन सड़क किनारे गिर पड़ा।

ग्रामीण की सूचना पर अस्पताल पहुंचाया गया

उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उसे लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पिता की तहरीर पर मुकदमा, रात में ही गिरफ्तारी

मृतक के पिता राजेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने रात में दबिश देकर विकास यादव, सौरभ यादव (बाल अपचारी), अनुज पटेल, सचिन पटेल और सुमित उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अमरीश सिंह, अजय तिवारी, अनिल यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, राजेन्द्र पटेल, अखिलेश यादव, यजुवेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह एवं ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन