भारतीय पशुपालक संघ की छठवीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, दुग्ध विकास पर मंथन

तरया स्थित केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम, पशु पोषण व गोशाला मुद्दों पर उठी आवाज

चिरईगांव (वाराणसी)। तरया गांव स्थित भारतीय पशुपालक संघ के केंद्रीय कार्यालय पर संघ की छठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ‘दुग्ध विकास में सहयोग की आवश्यकता’ विषयक संगोष्ठी आयोजित कर पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और पशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने गाय के दूध को स्वास्थ्य के लिए अमृत समान बताते हुए दुग्ध की शुद्धता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता रेखांकित की।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने गोशालाओं में निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण पर चर्चा करते हुए बताया कि सदन में मामला उठने के बाद प्रति पशु दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाई गई है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने पशुओं के पोषण पर विशेष बल दिया। सहजन की पत्ती को ‘सुपर फूड’ बताते हुए इसे पशुओं के आहार में शामिल करने की सलाह दी गई, जिससे दूध की गुणवत्ता व मात्रा में सुधार हो सके। ओमप्रकाश मास्टर ने गिलोय के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पशुओं के लिए लाभकारी औषधि सिद्ध हो सकती है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने संगठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की तथा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भारत भूषण यादव ने दिया।

इस अवसर पर संध्या भूषण, राजकुमार मिश्रा, आर.डी. यादव, उमेश प्रधान, सुभाष मास्टर, हर्ष यादव उर्फ भोलू, मनोज यादव, प्रेमप्रकाश यादव (अधिवक्ता), बाबूलाल यादव, महेंद्र उर्फ पिंटू पाल, अवधेश चमार, सत्यप्रकाश सोनकर, ईश्वर चंद्र पटेल, दयाराम यादव एवं आनंद मोहन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन