होली पर कादीपुर ओवरब्रिज की सौगात, विधायक को जनता ने दिया धन्यवाद

वर्षों का इंतज़ार खत्म — अब बिना रुके होगा आवागमन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। होली पर्व से पहले कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार देर शाम आम जनता के लिए पुल खोले जाने के साथ ही लोगों की वर्षों पुरानी परेशानी समाप्त हो गई। इसे क्षेत्रवासियों ने त्योहार से पहले मिली सबसे बड़ी सौगात बताया।

अजगरॉ विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम के विशेष हस्तक्षेप और पहल पर सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन की मौजूदगी में पुल को तत्काल चालू कराया गया। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही छोटे वाहनों समेत आम लोगों का आवागमन प्रारंभ हो गया।

इस ओवरब्रिज के शुरू होने से अजाँव, गरथैली, धौरहरा, कादीपुर, मुनारी, खेतलपुर, बेड़ोडीह, बर्थरा खुर्द, हड़ियाडीह, परानापुर, गरथौली, कौआपुर, गोलधमकवां, जयरामपुर, सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और लंबी प्रतीक्षा से राहत मिल गई है। व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों के लिए यात्रा अब तेज और सुरक्षित हो गई है।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि त्योहार के समय जनता की जरूरत को समझते हुए पुल शुरू कराना सराहनीय और जनहितकारी निर्णय है। लोगों ने इसे विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और विधायक त्रिभुवन राम की प्रशंसा करते हुवे इसे होली का उपहार बताया।

वहीं उद्घाटन के दौरान वीरू सिंह, अंजनी नंदन पाण्डेय, पप्पू सिंह, राणा चौहान, अजीत सिंह, डा.वीर बहादुर सिंह, मुक्ति मौर्य, अजय गुप्ता, सोनू कन्नौजिया, शिवम चतुर्वेदी, रामजी मौर्य, आशीष यादव, गोपाल चौबे, गोविंद चौबे, राघवेंद्र जायसवाल, शुभम सिंह, सोनू चौरसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया यह निर्णय क्षेत्र के लिए राहत, सुविधा और विकास की नई शुरुआत माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन