स्मार्ट मीटर ने खोली बिजली चोरी की पोल

दिन में खपत दर्ज, रात में मीटर शून्य — विभाग ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

प्रयागराज। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए लगाए गए स्मार्ट मीटर अब संदिग्ध उपभोक्ताओं की पहचान करने लगे हैं। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग रिपोर्ट में कई घरों में असामान्य खपत पैटर्न सामने आया है, जिससे बिजली विभाग के अधिकारी भी चौंक गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कुछ उपभोक्ताओं के यहां दिन में एसी, कूलर व अन्य उपकरणों के अनुरूप बिजली की खपत दर्ज हो रही है, जबकि रात में खपत शून्य या बेहद कम हो जा रही है। सामान्य स्थिति में रात के समय पंखे, फ्रिज और लाइट जैसी आवश्यक उपयोगिताओं के कारण न्यूनतम खपत बनी रहती है, इसलिए यह पैटर्न संदिग्ध माना जा रहा है।

बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर से प्रति घंटे की खपत का डेटा सीधे सर्वर पर पहुंचता है। डेटा विश्लेषण में आशंका जताई गई है कि कुछ लोग रात में मीटर बाईपास कर सीधे लाइन से बिजली ले रहे हैं या अवैध कनेक्शन जोड़कर उपयोग कर रहे हैं, जबकि दिन में मीटर से सप्लाई लेकर सामान्य खपत दिखा रहे हैं ताकि बिल कम आए।

कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के बाद संबंधित क्षेत्रों में जांच टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां लगातार कई दिनों तक रात में खपत शून्य पाई गई है, उनकी सूची तैयार की जा रही है।

मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध उपभोक्ताओं की जांच कराई जा रही है। बिजली चोरी की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी