विज्ञान प्रदर्शनी में किड्स विला स्कूल के बच्चों का कमाल

200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। बराईं उमरहां स्थित किड्स विला इंग्लिश स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक एवं वैज्ञानिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह भोला तथा विशिष्ट अतिथि अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या ने किया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और नवाचार का युग है। इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है, जो भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।

प्रदर्शनी में बच्चों ने मानव पाचन तंत्र, संसद भवन, वाराणसी रोपवे, पृथ्वी बचाओ अभियान, स्वच्छ भारत, बिजली से चलने वाला हीटर, केदारनाथ मंदिर, प्रदूषण नियंत्रण, भूकंप संकेत ध्वनि, सोलर सिस्टम सहित अनेक उपयोगी तकनीकी मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने मॉडलों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

लगभग दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने बच्चों के प्रोजेक्ट्स की प्रशंसा की।

विद्यालय के निदेशक हिमाद्री उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या स्नेहा उपाध्याय ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक और व्यावहारिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश चौबे (पूर्व एडिशनल कमिश्नर), संस्थापक हिमांशु उपाध्याय, सरोजिनी उपाध्याय, समाजसेवी डंपी तिवारी, मयंक चौबे, विवेक सिंह सोनू, गोलू जायसवाल, उदल पटेल, लाल बहादुर पटेल, बृजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी