धरती मां की सेहत बचाना हम सबकी जिम्मेदारी : जिला कृषि अधिकारी

मृदा परीक्षण प्रशिक्षण में किसानों को दी संतुलित खेती व जैविक उपायों की सीख

वाराणसी। चांदपुर स्थित क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को कृषि सखियों, किसानों एवं कृषि प्रसार कर्मियों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और संतुलित खेती अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने कहा कि मिट्टी का जीवांश कार्बन उसके लिए खून के समान है। जिस प्रकार मनुष्य खून के बिना जीवित नहीं रह सकता, उसी प्रकार यदि मिट्टी का जीवांश समाप्त हो गया तो मिट्टी भी मृतप्राय हो जाएगी और मानव अस्तित्व पर संकट आ सकता है। उन्होंने कहा कि धरती मां की सेहत की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है और हमें एक जिम्मेदार पुत्र की तरह उसकी देखभाल करनी चाहिए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण कराकर ही उर्वरकों का प्रयोग करें तथा जैविक और प्राकृतिक खेती के उपायों को अपनाएं, ताकि भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहे और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

सहायक निदेशक मृदा राजेश कुमार राय ने कहा कि अधिक उत्पादन की चाह में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग मिट्टी की संरचना को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, गोबर खाद और जैविक तत्वों के प्रयोग पर बल दिया तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को मृदा नमूना लेने की विधि, पोषक तत्वों की पहचान और फसल के अनुसार उर्वरक प्रबंधन की तकनीकें भी समझाई गईं। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और कृषि विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी