चंद्र ग्रहण पर बदलेगा बाबा दरबार का समय

शाम 4:30 बजे बंद होंगे कपाट, 7:15 बजे बाद पुनः होंगे दर्शन

वाराणसी । विक्रम संवत 2082 के फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, मंगलवार 3 मार्च 2026 को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों में वर्णित सूतक काल के अनुसार ग्रहण से नौ घंटे पूर्व धार्मिक मर्यादाएं प्रभावी मानी जाती हैं, जिसके चलते श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंदिर दर्शन की समय-सारिणी में परिवर्तन किया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार परंपरा के तहत ग्रहण प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। निर्धारित समय के अनुसार 3 मार्च को चंद्रोदय सायं 5:59 बजे तथा ग्रहण मोक्ष सायं 6:47 बजे होगा। इसी के मद्देनज़र बाबा विश्वनाथ धाम के कपाट अपराह्न 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

ग्रहण समाप्ति के पश्चात शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर का शुद्धिकरण और अन्य आवश्यक धार्मिक विधि-विधान पूरे किए जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के उपरांत सायं 7:15 बजे के बाद मंदिर का कपाट पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय-सारिणी को ध्यान में रखकर अपने दर्शन की योजना बनाएं तथा मंदिर परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प