जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने किया निपटान करार, आपसी सहमति से अलग रहने और मुकदमे समाप्त करने पर बनी सहमति

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी में मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से एक पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में हुई मध्यस्थता के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद समाप्त कर सुलह करार कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, प्रकरण में प्रियंका कुमारी एवं उनके पति मनीष कुमार के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्री-लिटिगेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद इसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मध्यस्थता के लिए भेजा गया।

 

निर्दिष्ट मध्यस्थ धीरेंद्र शर्मा की देखरेख में दोनों पक्षों के बीच कई चरणों में वार्ता हुई। लगातार हुई बैठकों के बाद दोनों पक्षों ने स्वेच्छा एवं स्वतंत्र इच्छा से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई और लिखित निपटान करार पर हस्ताक्षर किए।

 

समझौते के अनुसार, दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग-अलग रहेंगे। द्वितीय पक्ष द्वारा प्रथम पक्ष को ₹50,000 एकमुश्त भरण-पोषण राशि दी जाएगी। इसमें ₹25,000 आपसी सहमति से तलाक की याचिका (धारा 13-बी) दाखिल होने पर तथा शेष ₹25,000 न्यायालय में अंतिम बयान के समय अदा किए जाएंगे।

 

समझौते में यह भी उल्लेख किया गया कि दंपति की कोई संतान नहीं है। दोनों पक्ष एक सप्ताह के भीतर धारा 13-बी के अंतर्गत संयुक्त याचिका दाखिल करेंगे तथा एक-दूसरे के विरुद्ध लंबित अन्य मुकदमों को भी आपसी सहमति से समाप्त कराएंगे।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी