गुरु दीक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा – सिद्ध बाबा नरसिंह दास जी महाराज

केदारेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव के दूसरे दिन वैदिक विधि से हवन-पूजन, शिव कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) : चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में चल रहे तीन दिवसीय अति प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। इस दौरान मंडप देवता हवन, अधिवास पूजन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य संतोष मिश्र के नेतृत्व में विधि-विधान से मूर्ति पूजन संपन्न कराया गया।

इसके पश्चात आयोजित शिव कथा में अयोध्या से पधारे श्री श्री 1008 परम पूज्य सिद्ध बाबा नरसिंह दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु दीक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा रह जाता है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति गुरु का मार्गदर्शन ग्रहण नहीं करता, उसका जीवन आध्यात्मिक रूप से अपूर्ण रह जाता है और वह मोक्ष मार्ग से भटक जाता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म केवल भोग-विलास के लिए नहीं बल्कि भक्ति, साधना और मोक्ष प्राप्ति के लिए मिला है। यदि इस दुर्लभ मानव जीवन में भक्ति और सत्कर्म नहीं किए गए तो यह जन्म व्यर्थ चला जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य सदाचार, संयम, भक्ति और गुरु के मार्गदर्शन के साथ वैदिक जीवन पद्धति को अपनाए तो वह जीवन में परम सुख, शांति और संतोष की प्राप्ति कर सकता है। वैदिक संस्कृति मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है।

कथा के दौरान भगवान शिव की अद्भुत बारात का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसमें सती, शिवगण, भूत-प्रेत, देवताओं और अन्य अलौकिक पात्रों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

इसी क्रम में अयोध्या से ही पधारे विश्व विराट विजय राघव मंदिर के पूज्य महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी महावीर दास जी ने कहा कि जो भक्त श्रद्धा, विश्वास और संयम के साथ भगवान शिव की उपासना करता है, उसके जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने मार्कण्डेय महादेव के विशेष महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अवधेश शुक्ला, बच्चन शुक्ला, मोनू शुक्ला, पवन कुमार चौबे, महादेव शुक्ल, प्रवीण पाठक, विवेक शुक्ला, घनश्याम मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग