अगर आपको अपने सपने पर यकीन हो, उसे प्राप्त करने की जिद हो तो आपकी पृष्ठभूमि आपके सपने को पूरा करने में कोई बाधा नहीं बन सकती है – अभिषेक आर्या |

कमल भले ही कीचड़ में खिलते हो मगर वह अपने काबिलियत की दम पर ऊपर उठ ही जाते हैं- अभिषेक आर्या

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- मलदहिया स्थित होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशल में सोमवार कों एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में बताया गया की ग्राम- गिद्धा, जिला- पूर्णिया (बिहार )के रहने वाले अभिषेक आर्या ने आज यह साबित कर दिखाया है कि अगर आपको अपने सपने पर यकीन हो, अगर उसे प्राप्त करने की जिद हो तो आपकी पृष्ठभूमि आपके सपने को पूरा करने में कोई बाधा नहीं बन सकती है आज उनके सफलतापूर्ण संघर्ष की कहानी साफ-साफ बयां कर रही है कि एक छोटे-से क्षेत्र से उठकर टीवी की दुनिया तक का सफर वाकई लाजवाब रहा है उन्होंने बचपन से ही संगीत को सब कुछ माना |

अभिषेक आर्या का सफर माँ द्वारा दी गई संगीत की शिक्षा से शुरू हुआ था और उनके पिता जो किसान हैं अपने मेहनत के पसीने से अपने पुत्र के सपने को साकार किया है बॉलीवुड के गानों से लेकर इंटरनेट और फिल्मों की दुनिया में एक गायक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और साथ- ही-साथ उनके परिवारों का भी योगदान अमूल्य रहा है | एक छोटे मंच से लेकर टी सीरीज के मंच तक के सफर में उनके दोस्तों का भी काफी योगदान रहा है सचमुच आज अभिषेक आर्या ने संपूर्ण बिहार का नाम रौशन कर दिखाया है |

परिवार गाँव दोस्तों में खुशियों की लहर छाई हुई है उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि कमल भले ही कीचड़ में खिलते हो मगर वह अपने काबिलियत की दम पर ऊपर उठ ही जाते हैं अतः अभिषेक आर्या के इन कार्यों को देखते हुए यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि….,एक बिहारी, सब पर भारी…|

पत्रकार वार्ता में गायक विनय पाण्डेय , गायक अभिषेक आर्या सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व