इलाज के दौरान शिक्षामित्र की मौत, कौवापुर गांव में शोक की लहर

बीमारी के बाद कई अस्पतालों में चला इलाज, बीएचयू में तोड़ा दम; बीईओ बोले—छुट्टी की कोई सूचना नहीं मिली थी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर, (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी शिक्षामित्र शेख मुहम्मद असगर (49) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि शेख मुहम्मद असगर प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एसआईआर कार्य के अंतर्गत भाग संख्या 363, पंचायत भवन बहरामपुर में लगाई गई थी। इसी दौरान करीब 13–14 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने 24 और 25 फरवरी को विद्यालय से अवकाश ले लिया था।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सबसे पहले कजाकपुरा स्थित न्यू सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें पहड़िया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीलिया से ग्रसित बताया और उपचार शुरू किया। लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

इधर, खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि शिक्षामित्र की बीमारी या अवकाश को लेकर परिवार या संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सूचना दी जाती तो अवकाश स्वीकृत कर किसी अन्य की ड्यूटी लगा दी जाती। उन्होंने इस संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।

वहीं, शिक्षामित्र की मौत की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी