पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान : जिलाधिकारी

ईंधन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए प्रशासन सख्त, विशेष टीमें कर रही निगरानी

 

वाराणसी। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तेल विपणन कंपनियों और गेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वाराणसी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसकी आपूर्ति लगातार जारी है। तेल कंपनियों की ओर से भी भरोसा दिलाया गया है कि भविष्य में भी ईंधन की सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहेगी, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ईंधन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार बाजार और गोदामों पर नजर रख रही हैं। यदि कहीं भी अवैध भंडारण या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। साथ ही अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए नया नियम लागू किया गया है, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    अध्यात्म न्याय समिति की ओर से पिशाच मोचन में हुआ वैदिक अनुष्ठान, विश्व कल्याण की कामना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। नेपाल में त्रिशूली नदी में अचानक आई…

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान के निर्देश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान