अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, जेसीबी के आगे लेटी आशा कार्यकर्ता; ग्राम प्रधान सहित 6 पर मुकदमा

सरकारी बंजर भूमि खाली कराने गई राजस्व टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खेतलपुर गांव में सरकारी बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आशा कार्यकर्ता हौसिला देवी जेसीबी मशीन के आगे लेटकर विरोध जताने लगीं, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम का विरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने विजयशंकर, रमाशंकर, साहिल, विनोद और ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    अध्यात्म न्याय समिति की ओर से पिशाच मोचन में हुआ वैदिक अनुष्ठान, विश्व कल्याण की कामना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। नेपाल में त्रिशूली नदी में अचानक आई…

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान के निर्देश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान