भिक्षाटन से धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने वाले व्यक्ति को बनाया गया मुख्य अतिथि

कांशीराम की 92वीं जयंती व संत गाडगे–डॉ. आंबेडकर मिलन समारोह में हुआ सम्मान

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के संत गाडगे धर्मशाला स्थित धोबी धर्म संसद में रविवार को बहुजन समाज के महान समाज सुधारक कांशीराम की 92वीं जयंती तथा संत गाडगे–डॉ. भीमराव आंबेडकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब धर्मशाला निर्माण में भिक्षाटन से एकत्रित धन से सहयोग करने वाले एक जरूरतमंद व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन, रमेश चौधरी, संतलाल और दयाराम मास्टर ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

सम्मान से भावुक हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वह स्वयं को इस सम्मान के योग्य नहीं मानते, लेकिन समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसे वह जीवनभर याद रखेंगे।

विशिष्ट अतिथि रमेश चौधरी (भावी प्रत्याशी, अजगरा विधानसभा) ने कहा कि समाज को मजबूत बनने के लिए एकजुट होकर संगठित प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों में बंटकर काम करने से समाज का हित संभव नहीं है।

कार्यक्रम में कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राजकुमार ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे जीवन के बंद दरवाजों के ताले खुलते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करने का आह्वान किया।

समारोह की अध्यक्षता सदर अमीन ने की तथा संचालन दयाराम ने किया। अंत में भूपेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

 

इस अवसर पर छागुर चौधरी, विजय कनौजिया, सोहन चौधरी, मोहन चौधरी, ठालू कनौजिया, मुन्नालाल कनौजिया, बनवारी कनौजिया, पंचदेव कनौजिया, रमेश, जगन्नाथ, संतलाल कनौजिया, सोनू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन