कड़ी सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न

छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, सीसीटीवी निगरानी व भारी पुलिस बल रहा तैनात

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही । जनपद के कुल छह परीक्षा केंद्रों पर उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह, जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच और सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन सख्त, गोपीगंज में शराब और मांस की दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण

    एसडीएम व सीओ ज्ञानपुर ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त भ्रमण, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों को ढकने, मांस बिक्री रोकने और नियमों के पालन के दिए कड़े…

    छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

    एनएसयूआई ने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमे को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, निष्पक्ष जांच और निर्दोष छात्रों को राहत देने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रावण मेले की तैयारियों का डीसीपी-एडीसीपी ने लिया जायजा, मार्कण्डेय महादेव मंदिर में किया निरीक्षण

    श्रावण मेले की तैयारियों का डीसीपी-एडीसीपी ने लिया जायजा, मार्कण्डेय महादेव मंदिर में किया निरीक्षण

    ‘बड़े घर की बेटी’ के प्रभावशाली मंचन ने जीता दर्शकों का दिल

    ‘बड़े घर की बेटी’ के प्रभावशाली मंचन ने जीता दर्शकों का दिल

    93वीं जयंती पर याद किए गए साहित्यकार चन्द्रमा सिंह, ‘चन्द्रमा सिंह रचनावली’ खंड-दो का हुआ लोकार्पण

    93वीं जयंती पर याद किए गए साहित्यकार चन्द्रमा सिंह, ‘चन्द्रमा सिंह रचनावली’ खंड-दो का हुआ लोकार्पण

    224वें सप्ताह भी जारी रही सेवा की परंपरा, सावन के प्रथम शनिवार पर संकल्प अन्न क्षेत्र ने कराया प्रसाद वितरण

    224वें सप्ताह भी जारी रही सेवा की परंपरा, सावन के प्रथम शनिवार पर संकल्प अन्न क्षेत्र ने कराया प्रसाद वितरण

    तिरंगे के संग निकली कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति के साथ जल संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

    तिरंगे के संग निकली कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति के साथ जल संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

    अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार

    अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार