“माय भारत युवा मंडल विकास अभियान 2026” के तहत युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण

पंचायत सचिवालय मूँसीलाटपुर में आयोजित कार्यक्रम में 10 युवाओं को किया गया प्रशिक्षित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। आज मेरा युवा भारत, भदोही द्वारा “माय भारत युवा मंडल विकास अभियान 2026” के अंतर्गत पंचायत सचिवालय, मूँसीलाटपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद से चयनित 10 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को बताया गया कि वे आगे चलकर विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर युवा मंडल और महिला मंडल का गठन करेंगे तथा गांव के युवाओं को संगठित कर सामाजिक व रचनात्मक कार्यों से जोड़ेंगे।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी भदोही राम गोपाल सिंह चौहान तथा ग्राम प्रधान मूँसीलाटपुर के पति सेवालाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से गांवों में सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित युवा अपने-अपने क्षेत्रों में संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी पर भी दिया बेबाक जवाब, समर्थकों के बीच जनसंपर्क अभियान से बढ़ी चुनावी सरगर्मी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित