उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीएम का औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज तथा मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत