ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र में कार्रवाई, जेई निलंबित

अनुपस्थित रहने पर अवर अभियंता सस्पेंड, उपखंड अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निरीक्षण के बाद जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र में बड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने और कार्यालय में अनियमितताएं मिलने पर अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने अवर अभियंता शहजाद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित उपखंड अधिकारी सौरभ तिवारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चार्जशीट दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि कई अभिलेख और लॉगशीट सही तरीके से भरे नहीं गए थे और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग जनसेवा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, इसलिए सभी को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गर्मी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को बिजली से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    मृतक के स्वजन ने लगाए हत्या की साजिश और आरोपितों को संरक्षण देने के आरोप, विधायक ने निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी से शिकायत की बात कही     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन